शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानें मिडकैप-स्मॉलकैप में फंसा शेयर बाजार, आगे क्या होगी चाल?

मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट इस समय बाजार में ठीक वही संकेत दे रहे हैं, जो बड़े इंडेक्स में देखने को मिल रहे हैं। 

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100दोनों की चाल फिलहाल अनिश्चितता और कंसोलिडेशन की ओर इशारा कर रही है। यानी बाजार किसी बड़े ट्रेंड की तैयारी में तो है, लेकिन अभी स्पष्ट दिशा तय नहीं कर पाया है। मिडकैप इंडेक्स का डेटा निफ्टी के मुकाबले थोड़ा बेहतर जरूर दिखाई देता है, लेकिन इसमें भी जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। तकनीकी नजरिए से 52,500 का स्तर काफी अहम माना जा रहा है। अगर इंडेक्स इस स्तर के नीचे क्लोज देता है, तो कमजोरी बढ़ सकती है। वहीं ऊपर की तरफ 56,500 का स्तर एक मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर यह स्तर decisively पार होता है, तो शॉर्ट कवरिंग की संभावना बन सकती है और बाजार में थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके बाद भी स्थायी तेजी के लिए और मजबूत संकेतों की जरूरत होगी।

स्मॉलकैप इंडेक्स की स्थिति भी लगभग इसी तरह की बनी हुई है। यहां भी बाजार एक रेंज में फंसा हुआ है और निवेशकों के लिए स्पष्ट ट्रेंड का इंतजार करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है। कुल मिलाकर, मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही सेगमेंट इस समय “वेट एंड वॉच” मोड में हैं। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए और अहम स्तरों पर नजर रखते हुए ही अपनी रणनीति तय करनी चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में यही सेगमेंट बाजार की अगली दिशा तय कर सकते हैं।

 

decisively



(शेयर मंथन, 31 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!