शेयर मंथन में खोजें

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के शुद्ध लाभ में 47.03% की बढ़ोतरी

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,271.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,545.15 करोड रुपये रहा था। भारत पेट्रोलियम की आमदनी में भी बढ़त हुई और यह 53,237.04 करोड़ रुपये से बढ़ कर 64,095.65 करोड़ रुपये रही। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 47.03% और आमदनी में 20.39% की वृद्धि हुई। साथ ही तिमाही दर तिमाही आधार पर इसका एबिटा 1,381.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,316.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.5% की तुलना में 5.2% रहा।
भारत पेट्रोलियम ने कल शाम को अपने तिमाही नतीजे घोषित किये थे, मगर बेहतर परिणामों के बावजूद आज इसके शेयर में कमजोरी है। बीएसई में गुरुवार के 725.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज भारत पेट्रोलियम का शेयर बढ़त के साथ 734.45 रुपये पर खुला और जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 7.75 रुपये या 1.07% की कमजोरी के साथ 717.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख