शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) ने किया स्टील व्यापार बेचने के लिए समझौता

टाटा स्टील (Tata Steel) ने अपने विशिष्ट स्टील व्यापार को बेचने के लिए निश्चित बिक्री समझौता किया है।

टाटा स्टील यह व्यापार यूके के लिबर्टी ग्रुप को 7.12 अरब रुपये में बेच रही है। इस बिकवाली सौदे में टाटा स्टील का दक्षिणी यॉर्कशायर आधारित इलेक्ट्रिक आर्क इस्पात संयंत्र, रोदरहैम में बार मिल, स्टॉकब्रिज में स्टील सफाई संयंत्र, बॉल्टन और वेडनस्बरी (यूके) तथा जियान (चीन) में सर्विस केंद्र शामिल हैं। इस पूरे व्यापार से सीधे 1,700 लोगों को रोजगार मिलता है।
बीएसई में गुरुवार के 459.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज टाटा स्टील का शेयर बढ़त के साथ 467.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसके शेयर का रुख नीचे की ओर रहा है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 3.05 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 462.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख