शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से एनएलसी इंडिया (NLC India) का शेयर हुआ मजबूत

पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एनएलसी इंडिया (NLC India) के शुद्ध लाभ में जोरदार बढ़त हुई है।

इस दौरान इसकी आमदनी में भी वृद्धि हुई। कंपनी की कुल आमदनी 1,412.37 करोड़ रुपये से 39.07% बढ़ कर 1,964.21 करोड़ रुपये रही, जबकि इसका लाभ 17.90 करोड़ रुपये से 1778% अधिक 336.17 करोड़ रुपये रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर एनएलसी का एबिटा 1% घटा, मगर एबिटा मार्जिन 1.2% के मुकाबले 33.8% रहा।
बीएसई में गुरुवार के 94.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज एनएलसी इंडिया का शेयर बढ़त के साथ 97.60 रुपये पर खुला और 99.90 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। हरे निशान पर रहते हुए करीब 12.35 बजे कंपनी का शेयर 2.60 रुपये या 2.75% की बढ़त के साथ 97.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख