शेयर मंथन में खोजें

सेल (SAIL) को हुआ 794.84 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा, शेयर लुढ़का

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में सेल (SAIL) 794.84 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में सेल को 1,481.06 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। मगर इस दौरान सेल की कुल आय 10,072.79 करोड़ रुपये से 25.82% बढ़ कर 12,619.65 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा घाटा 1,155 करोड़ रुपये से घट कर 42.7 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में गुरुवार के 65.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सेल का शेयर बढ़त के साथ 66.10 रुपये पर खुला और 66.25 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। इसके बाद इसमें भारी गिरावट आयी है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 2.90 रुपये या 4.40% की कमजोरी के साथ 63.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख