शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शुद्ध लाभ में 70.88% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के लाभ में 70.88% की वृद्धि हुई।

बैंक का मुनाफा 1,259.49 करोड रुपये से बढ़ कर 2,152.23 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा स्टेट बैंक की कुल आय 67,511.45 करोड़ रुपये से 11.88% बढ़ कर 75,537.22 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में गुरुवार के 275.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर हल्की मजबूती के साथ 278.05 रुपये पर खुला और 282.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे बैंक के शेयर में 4.15 रुपये या 1.50% की मजबूती के साथ 280.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख