शेयर मंथन में खोजें

33.29% बढ़ा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का मुनाफा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) 1,112.27 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही।

इसकी तुलना में कंपनी पिछले साल की इसी तिमाही में 834.47 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इसी के साथ कंपनी की कुल आय भी 11,607.35 करोड़ रुपये से बढ़ कर 11,777.98 करोड़ रुपये रही। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 33.29% और आमदनी में 1.47% की बढ़त हुई।
बीएसई में गुरुवार के 1,292.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 1,306.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 1,275.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 15.05 रुपये या 1.16% की गिरावट के साथ 1,277.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख