शेयर मंथन में खोजें

तो मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) ऐसे जुटायेगी 2,000 करोड़ रुपये

मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) ने बीएसई को निदेशक मंडल की बैठक में लिये गये फैसले की जानकारी दी है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 2,000 करोड़ रुपये की ऋण प्रतिभूतियाँ जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन प्रतिभूतियों को एनएसई और बीएसई पर सूचिबद्ध किया जायेगा।
बीएसई में गुरुवार के 99.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर मामूली गिरावट के साथ 97.80 रुपये पर खुला और 101.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। आज इसका निचला स्तर 97.30 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.45 रुपये या 1.46% की कमजोरी के साथ 97.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख