शेयर मंथन में खोजें

आरआईएल की ल्योंडेल बेसेल को खरीदने की तैयारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल कंपनी ल्योंडेल बेसेल को खरीदने के लिए शुरुआती बोली लगा दी है।

दोनों कंपनियों ने इस बोली की पुष्टि कर दी है। हालाँकि ल्योंडेल बेसेल के मूल्यांकन का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि आरआईएल ने ल्योंडेल बेसेल के लिए करीब 1200 करोड़ डॉलर की बोली लगायी है। दरअसल ल्योंडेल बेसेल दिवालिया हो चुकी कंपनी है। इस सौदे का भविष्य अमेरिका की दिवालिया अदालत में चल रहे, इसके मुकदमे पर निर्भर है। ल्योंडेल बेसेल पर करीब 2,000 करोड़ डॉलर का कर्ज है। कोर्ट के फैसले के बाद ही इसका सही मूल्यांकन आंका जा सकेगा। मूलतः नीदरलैंड की ल्योंडेल बेसेल का अमेरिका, फ्रांस सहित 19 देशों में पेट्रोकेमिकल, पॉलिमर और ईंधन का कारोबार है। ल्योंडेल बेसेल पर कई चीनी कंपनियों और कुछ निजी इक्विटी निवेशकों की भी नजर है। अगर रिलायंस ल्योंडेल बेसेल को खरीदने में कामयाब रहती है तो वह एक्सॉन मोबिल और शेवरॉन जैसी कंपनियों का मुकाबला कर सकेगी। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख