शेयर मंथन में खोजें

एबीबी इंडिया (ABB India) करेगी डिजिटल सबस्टेशन की आपूर्ति

एबीबी इंडिया (ABB India) एक आईटी पार्क को डिजिटल सबस्टेशन की आपूर्ति करेगी।

कंपनी केरल में स्थित भारत के सबसे बड़े आईटी पार्कों में से एक टेक्नोपार्क को इस सबस्टेशन की आपूर्ति करनी है, जो कि 930,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। यह डिजिटल सबस्टेशन 110 किलोवाट (केवी) का है। टेक्नोपार्क को उद्योग की प्रकृति के कारण 350 कंपनियों को 24 घंटे बिजली मुहैया करनी पड़ती है, जिनमें 50,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। ऐसे में यह सबस्टेशन इसके लिए सुविधाजनक होगा।
बीएसई में एबीबी इंडिया का शेयर बुधवार को 1,172.20 रुपये पर बंद होकर आज हल्की गिरावट के साथ 1,170.00 रुपये पर खुला और 1,238.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के आखरी मिनटों में यह 60.00 रुपये या 5.12% की मजबूती के साथ 1,232.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा एबीबी इंडिया का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 1432.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 950.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख