शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पावर (Adani Power) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

अदाणी पावर (Adani Power) ने वारंटों के संपरिवर्तन पर इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने आज तीन कंपनियों को 2,74,09,956 वारंटो के संपरिवर्तन पर इतने ही इक्विटी शेयर आवंटित किये। इन शेयरों का भाव 10 रुपये प्रति है, जिन्हें 22.54 रुपये प्रति शेयर के अधिमूल्य के साथ 32.54 रुपये के भाव पर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी 36,64,44,73,410 रुपये हो गयी है।
बीएसई में अदाणी पावर का शेयर बुधवार को 34.70 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 35.25 रुपये पर खुला और 35.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में अदाणी पावर का शेयर 0.45 रुपये या 1.30% की बढ़त के साथ 35.15 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा अदाणी पावर का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 38.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 23.35 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख