शेयर मंथन में खोजें

मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) का शेयर 19.95% उछला

सोमवार को मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) का शेयर 19.95% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

मार्कसंस ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के वर्ना, गोवा स्थित संयंत्र का यूकेएमएचआरए ने निरीक्षण बिना किसी महत्वपूर्ण टिप्पणी के पूरा कर लिया है। इस संबंध में मार्कसंस दवा नियामक यूकेएमएचआरए के अगले निर्देश का इंतेजार कर रही है।
बीएसई में मार्कसंस फार्मा का शेयर शुक्रवार के 40.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 41.65 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 48.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और अंत में 8.10 रुपये या 19.95% की मजबूती के साथ 48.70 रुपये पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख