शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

सोमवार को टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में कंपनी के कुल 16,000 करोड़ रुपये मूल्य के 5,61,40,351 इक्विटी शेयरों को 2,850 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदने (बायबैक) करने की मंजूरी दी गयी। कंपनी द्वारा वापस खरीदे जाने वाले शेयर इसकी कुल चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 2.85% है।
बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर शुक्रवार के 2,408.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 2,491.00 रुपये पर खुला। एक दायरे में कारोबार करने के बाद करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल आयी और 2,555.00 के उच्च स्तर पर पहुँचा। सत्र के अंत में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर 98.35 रुपये या 4.08% की मजबूती के साथ 2,506.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख