शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अंबुजा सीमेंट्स, ग्लेनमार्क फार्मा, इन्फोसिस, टाटा पावर और सीमेंस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अंबुजा सीमेंट्स, ग्लेनमार्क फार्मा, इन्फोसिस, टाटा पावर और सीमेंस शामिल हैं।

अंबुजा सीमेंट्स - कंपनी के तिमाही मुनाफे में 59.9% की बढ़त और आमदनी में 6.2% की गिरावट आयी है।
केएसबी पम्प्स - केएसबी पम्प्स का तिमाही मुनाफा 5.7% की गिरावट के साथ 23 करोड़ रुपये रह गया।
ग्लेनमार्क फार्मा - यूएसएएफडीए ने ग्लेनमार्क फार्मा के अंक्लेश्वर स्थित संयंत्र का निरीक्षण कर 4 अवलोकन दिये हैं।
इन्फोसिस - कंपनी मुखबिर के आरोपों की जाँच करेगी।
टाटा पावर - कंपनी अपनी नवीकरणीय ऊर्जा शाखा में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।
ग्रेन्यूल्स - ग्रेन्यूल्स अपने विस्तार के लिए 8.4 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
गैमन इंडिया - कंपनी गैमन इन्फ्रा में बची हुई 26.06% हिस्सेदारी भी बेचेगी।
टेक्समैको रेल - कंपनी ने नयी सहायक कंपनी की स्थापना की है।
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन - रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन ने वित्तीय सहायता बढ़ाने लिए 2 समझौते किये हैं।
सीमेंस - सीमेंस को 287 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख