शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को हुआ 205.70 करोड़ रुपये का मुनाफा

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 205.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 111.04 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 2,384.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,936.20 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर इस प्रकार कंपनी के तिमाही मुनाफे में 85.24% और आमदनी में 106.98% की शानदार बढ़ोतरी हुई।
बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर सोमवार के 239.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 238.45 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 3.25 रुपये या 1.36% की गिरावट के साथ 236.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख