शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से सीमेंस (Siemens) के शेयर में बढ़त

सीमेंस (Siemens) को 146 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका सीमेंस रेल ऑटोमेशन एस.ए.यू स्पेन के साथ मिला है, जिसमें इसका 146 करोड़ करोड़ रुपये का हिस्सा है। इस ठेके के तहत सीमेंस नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को इसकी 38.2 किमी लंबी पहली दो मेट्रो लाइनों के लिए संचार आधारित सिगनल और नियंत्रण उपकरणों की आपूर्ति करेगी।
बीएसई में सीमेंस का शेयर सोमवार के 1,215.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,237.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 13.90 रुपये या 1.14% की मजबूती के साथ 1,229.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख