शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) करेगी 7,327 करोड़ रुपये का निवेश

ओएनजीसी (ONGC) 4 तेल और गैस परियोजनाओं के विस्तार के लिए 7,327 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 1979 में खोजी गयी आर-12 (रत्न फील्ड) सहित आर-श्रृंख्ला की 4 परियोजनाओं के लिए निवेश की मंजूरी दे दी है। कंपनी को इनसे 2018-19 में तेल मिलने की उम्मीद है, मगर 14,583 बैरल प्रतिदिन के लिहाज से तेल 2019-20 में मिल पायेगा। इन क्षेत्रों से कंपनी को इनकी परियोजना अवधि में 8.39 मिलियन टन तेल और 1.696 बिलियन गैस मिलने की उम्मीद है।
बीएसई में गुरुवार को ओएनजीसी का शेयर 195.60 रुपये के अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 195.65 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 212.00 रुपये और निचला स्तर 125.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख