शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) हिस्सेदारी बेच कर जुटायेगा 716 करोड़ रुपये

केनरा बैंक (Canara Bank) अपनी सहायक कंपनी कैन फिन होम्स में हिस्सेदारी बेचेगा।

बैंक के निदेशक मंडल ने कैन फिन में 13.45% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है, जिससे केनरा बैंक को 716 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी। इस समय केनरा बैंक के पास कैन फिन की 44.10% हिस्सेदारी है, जिसमें से 13.45% शेयरों को 2,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच कर इसके पास ऋण फर्म की लगभग 30% हिस्सेदारी बचेगी। इससे पहले दिसंबर में बैंक ने यह हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा था।
बीएसई में गुरुवार को केनरा बैंक का शेयर 291.45 रुपये के अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 290.55 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 330.04 रुपये और निचला स्तर 151.98 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख