शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने शुरू किया मल्टीप्लेक्स का परिचालन

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का व्यवसायिक परिचालन शुरू किया है।

कंपनी ने गुजरात के जामनगर में पट्टे आधार पर मिले 5 स्क्रीनों वाले इस मल्टीप्लेक्स की क्षमता 954 सीटों की है। इस नये मल्टीप्लेक्स के परिचालन के साथ कंपनी 115 मल्टीप्लेक्स 454 स्क्रिन और कुल 1,15,125 सीटों के बैठने की क्षमता के साथ अब 58 शहरों में मौजूद है।
बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर गुरुवार के 237.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 237.85 रुपये पर खुला। आज के कारोबार में आयनॉक्स लीजर के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। इसी दौरान करीब पौने 12 बजे यह 1.75 रुपये या 0.74% की बढ़त के साथ 239.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख