शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की सहायक कंपनी बाजार में उतारेगी नया इंजेक्शन

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की सहायक कंपनी जायडस कैडिला को भारत में एक नये इंजेक्शन की शुरुआत के लिए मंजूरी मिल गयी है।

जायडस भारत का पहला टेट्रावैलेन्ट निष्क्रिय इन्फ्लूएंजा टीका - वेक्सीफ्लू - 4 को बाजार में उतारेगी। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल 4 इन्फ्लुएंजा वायरसों के इस्तेमाल में किया जाता है, जिनमें एच1एन1, एच3एन2, टाइप बी (ब्रिसबेन) और टाइप बी (फुकेट) शामिल हैं। यह इंजेक्शन बनाने वाली जायडस भारत की पहली और विश्व की दूसरी कंपनी है।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर गुरुवार के 430.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 435.00 रुपये पर खुला। आज के कारोबार में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर मजबूत रहा है। इसी बीच करीब 12.20 बजे यह 5.65 रुपये या 1.31% की मजबूती के साथ 435.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख