शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की उत्पादन क्षमता में 8% से अधिक की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा पावर (Tata Power) की उत्पादन क्षमता 8% से अधिक बढ़ी है।

सभी सहायक और संयुक्त रूप से नियंत्रित कंपनियों के साथ कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 10,496 मेगावाट हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के 12,032 एमयु के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की एकल उत्पादन क्षमता 13,022 एमयु रही है।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर 82.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद आज इसमें मजबूती आयी है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 0.60 रुपये या 0.72% की मजबूती के साथ 83.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख