शेयर मंथन में खोजें

समभाव मीडिया (Sambhaav Media) को मिले रेडियो चैनल, शेयर 20% उछला

समभाव मीडिया (Sambhaav Media) को 13 विभिन्न शहरों के लिए रेडियो चैनल मिले हैं।

कंपनी ने प्राइवेट एफएम रेडियो फेज-III चैनल के दूसरे बैच के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से ई-ऑक्शन के जरिये गुजरात और जम्मू-कश्मीर के लिए चैनल प्राप्त किये। इन शहरों में गुजरात के भावनगर, जामनगर, भरूच, गोधरा, मेहसाना, वेरावल, पोरबंदर और जूनागढ़, जबकि जम्मू कश्मीर के पुंछ, लेह, भद्रवाह, कारगिल और कठुआ शामिल हैं।
बीएसई में समभाव मीडिया का शेयर 5.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 6.49 रुपये के स्तर पर खुला। हरे निशान पर खुलने के बाद इसमें और मजबूती आयी है। करीब 12.55 बजे समभाव मीडिया के शेयर में 1.17 रुपये या 20% की मजबूती के साथ 7.02 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख