शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट (V-Mart) ने की 2 नये फैशन स्टोरों की शुरुआत

वी-मार्ट (V-Mart) ने उत्तर प्रदेश में 2 नये फैशन स्टोरों का शुभारंभ किया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कंपनी के 17 कंपोजिट और 41 फैशन स्टोर हो गये हैं। 37 कंपोजिट और 101 फैशन स्टोर सहित 14 राज्यों के 118 शहरों में वी-मार्ट के कुल स्टोरों की संख्या 138 हो गई है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 2.50% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 705.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 712.40 रुपये के स्तर पर खुला। हरे निशान पर खुलने के बाद यह 742.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 2 बजे वी-मार्ट के शेयर में 18.75 रुपये या 2.66% की मजबूती के साथ 724.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख