शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज कारोबार के दौरान दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँचा।

दिलीप बिल्डकॉन को मध्य प्रदेश में 190.80 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजना मिली थी, जिसके तहत इसे राज्य की मंडला-पिंडरई और सलीमनाबाद-विलायतकलाँ प्रमुख जिला सड़क का पुनर्वास और उन्नयन करना था। कंपनी ने इस परियोजना को तय समय से 185 दिन पहले ही पूरा कर लिया है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 298.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 300.00 रुपये के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 312.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। करीब 2.40 बजे दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में 7.80 रुपये या 2.61% की मजबूती के साथ 306.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख