शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (State Bank of Travancore) ने किया एमसीएलआर में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (State Bank of Travancore) ने बीएसई को बताया है कि बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।

बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव कर रात भर के लिए 7.95%, 1 महीने के लिए 8.15%, 3 महीनों के लिए 8.25%, 6 महीनों के लिए 8.40%, 1 साल के लिए 8.55%, 2 साल के लिए 8.60% और तीन साल के लिए 8.65% कर दी है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का शेयर 579.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बेहद मामूली बढ़त के साथ 580.00 रुपये के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 584.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर के शेयर में 3.30 रुपये या 0.57% की बढ़त के साथ 583.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख