शेयर मंथन में खोजें

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को साझे उद्यम में मिला ठेका

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को एक साझे उद्यम में 1,363 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को आरएनएस इन्फ्रास्ट्रक्चर और सदगुरु इन्फ्राटेक के साथ 27,462 हेक्टर क्षेत्र को सिंचाई उपलब्ध कराने वाली सिंचाई प्रणाली क्रियान्वित करने के लिए कर्नाटक नीरावरी निगम से यह ठेका प्राप्त हुआ है। इसमें सिंचाई प्रणाली की शुरुआत के बाद 5 साल तक इसके संचालन और रखरखाव का काम भी शामिल है।
बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर मंगलवार के 138.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 138.45 रुपये के स्तर पर खुला। पौने 12 बजे इसमें बढ़त आनी शुरू हुई और इसने 142.85 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब 1 बजे गायत्री प्रोजेक्ट्स के शेयर में 2.90 रुपये या 2.09% की मजबूती के साथ 141.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख