शेयर मंथन में खोजें

धानुका एग्रीटेक (Dhanuka Agritech) ने वापस खरीदने शुरू किये शेयर

धानुका एग्रीटेक (Dhanuka Agritech) ने पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों की वापस खरीद शुरू की है।

कंपनी आज से 15 मार्च तक 2 रुपये अंकित मूल्य वाले 9.41,176 शेयरों को 850 रुपये के भाव पर वापस खरीदेगी, जिसकी जानकारी कंपनी ने 23 फरवरी को ही दे दी थी। इन शेयरों का वापस खरीद अनुपातिक आधार पर होगी।
बीएसई में धानुका एग्रीटेक का शेयर मंगलवार के 777.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 773.15 रुपये के स्तर पर खुला। करीब सवा 11 बजे यह 777.45 रुपये तक चढ़ा, मगर हरे निशान पर नहीं पहुँचा। करीब साढ़े 12 बजे धानुका एग्रीटेक के शेयर में 2.70 रुपये या 0.35% की हल्की गिरावट के साथ 775.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख