शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को इसलिए मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी इटोमिडेट इंजेक्शन के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल सामान्य संज्ञाहरण और बेहोश करने के लिए किया जाता है।
बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर मंगलवार के 677.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 681.00 रुपये के स्तर पर खुला और 686.50 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। करीब साढ़े 11 बजे अरबिंदो फार्मा के शेयर में 7.20 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 684.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख