शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने इसलिए मिलाया सैमसंग (Samsung) से हाथ

reliance jio logo

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने प्रमुख इलेक्ट्रोनिक कंपनी सैमसंग के साथ समझौता किया है।

जियो ने व्यापक कवरेज और रेव्ड-अप नेटवर्क गति सहित भारत में एलटीई (4जी) सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए यह करार किया है। समझौते में संयुक्त परियोजना, आईऐंडजी (इन्फिल और ग्रेथ) परियोजना की स्थापना की गयी है, जिसके अंतर्गत पूरे भारत में वर्तमान नेटवर्क क्षमता और नेटवर्क कवरेज के विस्तार के जरिये मौजूदा एलटीई मोबाइल कम्युनिकेशन सेवाओं को अपग्रेड किया जायेगा। इस परियोजना से जियो की पहुँच शहरी इलाकों में 90% आबादी तक हो जायेगी। रिलायंस द्वारा जियो की शुरुआत के बाद से टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसीलिए वोडाफोन और एयरसेल सहित कई बड़ी कंपनियाँ भी आपस में साझेदारी करके अपनी स्थिति को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही हैं।
इस बीच सैमसंग के साथ साझेदारी की खबर का जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। आज हल्की मजबूती के साथ शुरुआत के बाद करीब 11.05 बजे रिलायंस का शेयर बीएसई में 0.45 रुपये या 0.04% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 1,237.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख