शेयर मंथन में खोजें

जी लर्न (Zee Learn) ने किये शेयर आवंटित, शेयर चढ़ा

जी लर्न (Zee Learn) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

मंगलवार को कंपनी की उप-समिति की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 1 रुपये प्रति के 2,64,825 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया। इसके साथ ही जी लर्न की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 32,18,25,606 रुपये हो गयी।
बीएसई में जी लर्न का शेयर मंगलवार के 45.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद इसमें तेजी देखने को मिल रही है। करीब 10.40 बजे जी लर्न के शेयर में 1.25 रुपये या 2.78% की मजबूती के साथ 46.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख