शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया मिलिकॉम के साथ समझौता

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार और मीडिया कंपनी मिलिकॉम इंटरनेशनल सेल्युलर के साथ समझौता किया है।

दोनों कंपनियों ने अपनी सहायक कंपनियों के जरिये करार पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसके तहत अफ्रीकी देश घाना में नयी साझी कंपनी स्थापित की जायेगी और इसका संयुक्त संचालन किया जायेगा। नयी कंपनी में एयरटेल और मिलिकॉम दोनों स्वामित्व और शासन के लिहाज से बराबर की हिस्सेदार होंगी। साझा कंपनी करीब 1 करोड़ उपभोक्ताओं, जिसमें 56 लाख डेटा उपभोक्ता शामिल हैं, के साथ पूरे घाना में तेज रफ्तार वाला 3जी इंटरनेट और बेहतर कॉलिंग तथा डाटा सेवा मुहैया करेगी। इस समझौते के जरिये एयरटेल की अफ्रीकी क्षेत्र में स्थिति और मजबूत हुई है।
शुक्रवार को बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 0.80 रुपये या 0.22% की मामूली गिरावट के साथ 355.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 400.65 रुपये और निचला स्तर 283.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख