शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) कर सकती है विलय योजना रद्द

खबरों के अनुसार टाटा स्टील (Tata Steel) अपने यूरोपियन व्यापार के जर्मन समूह के साथ विलय योजना को समाप्त कर सकती है।

कंपनी ने जर्मन समूह थिस्सेनक्रप के साथ होने वाली इस योजना की घोषणा पिछले साल की थी। दरअसल कंपनी द्वारा 12.30 खरब रुपये की पेंशन योजना बचाने के कारण इस सौदे के आगे बढ़ने की रफ्तार हल्की हुई और इसी बीच पिछले महीने अपनी नौकरी बचाने के लिए टाटा स्टील के यूके कर्मियों ने एक नयी पेंशन योजना के पक्ष में मतदान किया।
बीएसई में शुक्रवार के 495.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले टाटा स्टील के शेयर ने आज हल्की बढ़त के साथ 490.95 रुपये पर शुरुआत की और करीब सवा 11 बजे यह 0.40 रुपये (0.08%) ऊपर 495.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख