शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बाजार में उतारी टियागो एएमटी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी नयी हैचबैक कार टियागो एएमटी को बाजार में उतार दिया।

स्वचालित मैनुअल ट्रांसमिशन वाली टियागो एएमटी का मूल्य 5.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है, जो कंपनी के देश भर में स्थित 597 से अधिक सेल्स आउटलेट पर उपलब्ध होगी। इस कार में चार गियर पॉजिशंस दी गयी हैं, जिनमें ऑटोमैटिक, न्यूट्रल, रिवर्स और मैनुअल शामिल हैं। साथ ही टियागो एएमटी में क्रियात्मक ड्राइविंग अनुभव और सिटी क्रुसिंग के लिए स्पोर्ट्स और सिटी दो ड्राइव मोड दिये गये हैं। इस कार के नये वेरिएंट के जरिये कंपनी को अपने बाजार विस्तार की उम्मीद है।
आज बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 460.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 462.00 रुपये पर खुला। आज मजबूत स्थिति को बरकरार रखते हुए करीब 1.05 बजे यह 7.75 रुपये (1.68%) ऊपर कर 467.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख