शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन को मिला आस्ट्रेलिया की कंपनी से ठेका

ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलॉन एनर्जी को आस्ट्रेलिया की कंपनी इंफीजेन एनर्जी से 42 मेगावॉट के टर्बाइन आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी की आस्ट्रेलिया स्थित इकाई सुजलॉन एनर्जी आस्ट्रेलिया के साथ हुए करार के तहत कंपनी 2.1 मेगावाट क्षमता के 20 विंड टर्बाइन जेनेटरों की आपूर्ति करेगी। ये टर्बाइन इंफीजेन के न्यू साउथ वेल्स में लगने वाले पवन ऊर्जा परियोजना के तहत लगाए जायेंगे। सुजलॉन को ये ठेका ईपीसी ट्रंकी करार के तहत मिला है। सुजलॉन को इंफीजेन से यह दूसरा ठेका मिला है।  
इस खबर के बाद शेयर बाजार में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में मजबूती का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में सुबह 10.58 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.05% की बढ़त के साथ 72.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख