शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) ने किया लाभांश का ऐलान

कोल इंडिया (Coal India) ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए अंतरिम लाभांश के भुगतान की घोषणा कर दी है।

कल कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में प्रत्येक 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर 18.75 रुपये का लाभांश देने का निर्णय लिया गया और 15 मार्च को इसके भुगतान के लिए बतौर रिकॉर्ड निर्धारित किया गया।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 323.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 325.70 रुपये पर खुला। करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये या 0.17% की हल्की मजबूती के साथ 324.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख