शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा सत्यम में भारी बिकवाली

Mahindraमहिंद्रा सत्यम (पुराना नाम सत्यम कंप्यूटर्स) के शेयर में आज तेज बिकवाली रही।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 88.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद 10.92% की कमजोरी के साथ 90.55 रुपये पर बंद हुआ।   

निवेशकों में उन ताजा खबरों के चलते घबराहट रही, जिनमें कहा जा रहा है कि सत्यम का घोटाला कहीं ज्यादा बड़ा था। इन खबरों के मुताबिक यह घोटाला 7,000 करोड़ रुपये के बदले 14000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का था। कहा जा रहा है कि सीबीआई ने सत्यम मामले में जो दूसरा आरोप पत्र दाखिल किया है, उसमें यह खुलासा किया गया है।

सीबीआई ने हैदराबाद की एक अदालत में मंगलवार को दूसरा आरोप पत्र दाखिल किया। पहला आरोप पत्र इस साल अप्रैल में दाखिल किया गया था। इस घोटाले के मुख्य आरोपी रामलिंग राजू फिलहाल चंचलगुड़ा जेल में हैं।

दूसरी ओर, इन खबरों के चलते टेक महिंद्रा के शेयर पर भी दवाब नजर आया। शेयर बाजार में आज के कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 906  रुपये का निचला स्तर छूने के बाद 4.85% की कमजोरी के साथ 924.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख