शेयर मंथन में खोजें

एशियन होटल्स का मुनाफा घटा

एशियन होटल्स के मुनाफे में 94.57% की कमी आयी है।

30 सितंबर 2009 को खत्म तिमाही में एशियन होटल्स ने सिर्फ 94 लाख रुपये का मुनाफा दर्ज किया, वहीं पिछले साल की तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 17.3 करोड़ रुपये था। इसी तिमाही में कंपनी की बिक्री तथा परिचालन से प्राप्त कुल आय में भी 20% की गिरावट रही है। कंपनी की बिक्री तथा परिचालन से कुल आय पिछले साल के 111.81 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 89.2 करोड़ रुपये हो गयी है। 18 महीनों में एशियन होटल्स का कुल मुनाफा 94.19 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान कंपनी की बिक्री और परिचालन से कुल आय 641.5 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 10% ( 1 रुपये प्रति शेयर) का लाभांश घोषित किया है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एशियन होटल्स के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 455 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 5.7% की बढ़त के साथ 444.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख