शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एस्कॉर्ट्स, बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक और विप्रो

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एस्कॉर्ट्स, बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक और विप्रो शामिल हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 15,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने की मंजूरी दे दी है।
एस्कॉर्ट्स - आईसीआरए ने इसकी लंबी अवधि रेटिंग ए- से बढ़ा कर ए कर दी है।
कल्पतरु पावर - कंपनी डिबेंचर जारी करके 100 करोड़ रुपये जुटायेगी।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने डिबेंचरों के जरिये 1000 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।
एचसीएल टेक - कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 20 मार्च को होगी जिसमें शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा की जायेगी।
मनपसंद बेवरेजेज - कंपनी श्री सिटी में नया संयंत्र स्थापित करेगी।
एमईपी इन्फ्रा - कंपनी ने 5 एचएएम परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया है।
विप्रो - विप्रो ने डेट्रॉयट में मोटर वाहन इंजीनियरिंग केंद्र खोला है।
एम्फैसिस - कंपनी ने शेयरों को वापस खरीदने के लिए 635 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख