शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence) के शेयरधारकों ने लगायी कई मामलों पर मुहर

सोमवार को रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence) की असाधारण सामान्य बैठक (ईजीएम) हुई।

इसमें कंपनी के सदस्यों ने सीडीआर लेनदारों को 595 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने, गैर-सीडीआर लेनदारों को 60 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने, अधिकतम 2,300 करोड़ रुपये के 0.10% ब्याज वाले अनिवार्य प्रतिदेय तरजीही शेयर (सीआरपीएस) जारी करने और अधिकतम 250 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का निर्णय लिया।
बीएसई में रिलायंस डिफेंस का शेयर 60.35 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 60.50 रुपये पर खुला। 61.40 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद करीब 12.20 बजे यह सपाट 60.35 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख