शेयर मंथन में खोजें

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ऐसे जुटायेगी 1,000 करोड़ रुपये

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) 1,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायेगी।

दरअसल कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 17 अप्रैल को होगी जिसमें गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके वित्त प्राप्त करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 374.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 385.00 पर खुला, मगर बढ़त बनाये रखने में नाकामयाब रहा। करीब सवा 2 बजे कंपनी का शेयर 0.45 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 375.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख