शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) ने घोषित किये उत्पादन आँकड़े

कोल इंडिया (Coal India) ने अपने कोयला उत्पादन आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

कंपनी ने मार्च 2017 के लिए 6.32 करोड़ टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य रखा था, जबकि इसने लक्ष्य से 4% अधिक 6.60 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया। वित्त वर्ष 2016-17 के लिए तय किये गये 59.86 करोड़ टन कोयला उत्पादन लक्ष्य के मुकाबले यह 7% कम 55.41 करोड़ टन कोयले का ही उत्पादन कर सकी।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर सोमवार को 2.20 रुपये या 0.75% की बढ़त के साथ 295.00 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 349.85 रुपये और निचला स्तर 272.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख