शेयर मंथन में खोजें

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) का शेयर पहुँचा 52 हफ्तों के शिखर पर

बुधवार को कारोबार के दौरान केईसी इंटरनेशनल (KEC International) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुँचा।

कंपनी के शेयर में तेजी इसे 1,781 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिलने से आयी है। कंपनी को ट्रांसमिशन ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन व्यापार में 1,702 करोड़ रुपये और कैबल्स ऐंड सोलर व्यापार में 79 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 211.50 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 216.00 रुपये पर खुला और 220.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 6.75 रुपये या 3.79% की मजबूती के साथ 218.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख