शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने किया पहले विंड टर्बाइन का शुभारंभ

एनटीपीसी (NTPC) ने रोजमल विंड ऊर्जा परियोजना में 2 मेगावाट के पहले विंड टर्बाइन का शुभारंभ कर दिया है।

इसके अलावा कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी भारतीय रेल बिजली की 250 मेगावाट की दूसरी इकाई का संचालन भी शुरू किया, जिससे एनटीपीसी की कुल क्षमता 43,534 मेगावाट और एनटीपीसी समूह की कुल क्षमता 50,750 मोगावाट हो गयी है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 164.75 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट 165.00 रुपये पर खुला और 167.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयर में 2.85 रुपये या 1.73% की मजबूती के साथ 167.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख