शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि

वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में जिंदल स्टील (Jindal Steel) के उत्पादन और बिक्री में तिमाही दर तिमाही आधार पर बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने तीसरी तिमाही के मुकाबले चौथी तिमाही में 12.3% की बढ़त के साथ 1.3 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया, जबकि 11.2% अधिक 1.34 मिलियन टन स्टील की बिकवाली की।
बीएसई में जिंदल स्टील के शेयर ने 124.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली मजबूती के साथ 124.55 रुपये पर शुरुआत की। 131.00 रुपये का उच्च स्तर छू कर करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 4.55 रुपये या 3.66% की मजबूती के साथ 128.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख