शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला भारतीय रेलवे से ठेका

बीएचईएल (BHEL) को 2 मेगावाट क्षमता वाले रूफटॉप एसपीवी सिस्टम की स्थापना के लिए भारतीय रेलवे से ठेका प्राप्त हुआ है।

इसके तहत बीएचईएल 9 महीने के भीतर डीजल लोको आधुनिकीकरण कार्य, पटियाला में एसपीवी सिस्टम स्थापित करेगी। सिस्टम की स्थापना के अलावा बीएचईएल सिविल कार्यों सहित सभी विद्युत और संबद्ध उपकरणों के साथ ग्रिड रूफटॉप सौर फोटोवोल्टिक उर्जा संयंत्र का डिजाइन, आपूर्ति, परीक्षण एवं शुरुआत भी करेगी। इसके अलावा समझौते में सिस्टम के 5 साल तक संचालन और रखरखाव भी शामिल है। इसके साथ ही बीएचईएल का एसपीवी परियोजना पोर्टफोलियो को 10 मेगावाट तक बढ़ गया है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 174.75 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट 174.50 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 0.75 रुपये या 0.43% की बढ़त के साथ 175.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख