शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) और कैर्न इंडिया (Cairn India) का विलय

वेदांत (Vedanta) और कैर्न इंडिया (Cairn India) के बीच विलय (merger) की प्रक्रिया आज पूरी हो जाने का औपचारिक ऐलान कर दिया गया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कैर्न इंडिया का वेदांत के साथ विलय अब प्रभावी हो गया है। इस विलय से विश्व की सबसे बड़ी विविधीकृत प्राकृतिक संसाधन कंपनियों के बीच वेदांत की स्थिति मजबूत हुई है। विलय के बाद वेदांत की बाजार पूँजी 15.6 अरब डॉलर की हो गयी है। वेदांत के कारोबारी हित धातु (मेटल), खनन (माइनिंग) और तेल-गैस क्षेत्रों से जुड़े हैं। वेदांत ने अपने बयान में कहा है कि इस विलय के बाद कंपनी तेल-गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी और कैर्न ब्रांड को बनाये रखेगी।
वेदांत ने विलय प्रभावी होने की यह घोषणा मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद की है। इससे पहले आज मंगलवार के कारोबार में वेदांत का शेयर 1.95 रुपये या 0.77% की गिरावट के साथ 252.75 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर कैर्न इंडिया का शेयर आज 2.60 रुपये या 0.86% की मजबूती के साथ 303.90 रुपये पर बंद हुआ।
गौरतलब है कि आज ही वेदांत का शेयर एक्स-डिविडेंड हुआ है, जिसके चलते सोमवार के बंद भाव 272.40 रुपये में से डिविडेंड या लाभांश के 17.70 रुपये की कटौती हो गयी। इस लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि 12 अप्रैल की रखी गयी है। साथ ही, इसके निदेशक बोर्ड ने कैर्न इंडिया के शेयरधारकों के लिए भी 17.70 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा कर रखी है, जो विलय के बाद वेदांत के शेयरधारक बन जायेंगे।
(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख