शेयर मंथन में खोजें

मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital) के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

मुथूट कैपिटल सर्विसेस के निदेशक मंडल 18 अप्रैल को होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा। इसी खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में मुथूट कैपिटल का शेयर 364.80 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 388.80 रुपये पर खुला और 429.00 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 35.05 रुपये या 9.61% की शानदार मजबूती के साथ 399.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख