शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने शुरू किया व्यापारिक उत्पादन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने कोल बेड मीथेन (सीबीएम) गैस का व्यापारिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने मध्य प्रदेश में स्थित 2 ब्लॉकों से इसकी शुरुआत कर दी है। भारत सरकार ने 15 मार्च से सीबीएम से प्राकृतिक गैस के उत्पादकों को मूल्य और विपणन स्वतंत्रता दे दी है, जिसके बाद कंपनी ने यह निर्णय लिया।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1354.15 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,352.00 पर खुला। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 10.85 रुपये या 0.80% की बढ़त के साथ 1,365.00 रुपये पर सौदे रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख