शेयर मंथन में खोजें

रिचा इंडस्ट्रीज (Richa Industries) को मिला 35 करोड़ रुपये का ठेका

रिचा इंडस्ट्रीज (Richa Industries) को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से 35 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इसके तहत कंपनी को मुकुंदपुर-शिव विहार कोरिडोर पर 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन औऱ जहाँगीर पुरी-बादली कोरिडोर फेज 3 की डिपो सहित वर्कशॉप का निर्माण करना है।
बीएसई में रिचा इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार को 1.75 रुपये या 5.92% की बढ़त के साथ 31.30 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 38.35 रुपये और निचला स्तर 22.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख