शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के मुनाफे में हुई 87.61% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के मुनाफे में 87.61% की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा 759.63 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,425.18 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी सालाना आमदनी 26,216.61 करोड़ रुपये से घट कर 24,666.46 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं दूसरी ओर, वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी की आमदनी 6,098.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,249.65 करोड़ रुपये रही, जबकि 327.41 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में इस बार 40.94 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 556.50 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 3.75 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 560.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख